दिग्गज मलयालम एक्ट्रेस Savithri Sreedharan ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

Savithri Sreedharan Died: मलयालम सिनेमा और थिएटर की मशहूर एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में जमीला के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली थी।

Savithri Sreedharan Died: मलयालम सिनेमा और थिएटर जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन (Savithri Sreedharan) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में जमीला का किरदार निभाकर उन्होंने खूब पहचान बनाई थी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री ने बुधवार को कोझिकोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं। उनके निधन की खबर से मलयालम फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'वो बहुत लोयल थे...' Govinda संग शादी करने का Sunita Ahuja को है पछतावा?)

Savithri Sreedharan Died

सावित्री श्रीधरन का निधन (pic credit-instagram)

सावित्री श्रीधरन का निधन

सावित्री श्रीधरन के पार्थिव शरीर को बुधवार 23 सितंबर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए कोझिकोड के टाउन हॉल में रखा जाएगा। लोग दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। साल 2018 में सावित्री फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने जमीला का किरदार निभाया था। उनके काम को दर्शकों और फिल्म जगत ने खूब पसंद किया। इस किरदार के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले। साल 2019 में सावित्री को केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस का सम्मान मिला था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन भी मिला था।

End of Feed