साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी का एक्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महेश बाबू के फैन पेज ने शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में स्टार किड अपनी क्लासमेट के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। फैस इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और गौतम की एक्टिंग भी पसंद कर रहे हैं।
mahesh babu son
वीडियो में गौतम को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपने क्लासमेट के साथ एक ड्रामा करते हुए देखा जा रहा है, लेकिन इस वीडियो में आवाज नहीं है, केवल गौतम के हाव-भाव फैंस को दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में गौतम घट्टामनेनी एक टक्सीडो लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें गौतम ने 2024 में हैदराबाद के इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है, उन्होंने NYU में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुकी है। महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सितारा भी सोशल मीडिया स्टार है। वो अपनी तस्वीरों सो सुर्खियां बटोरती हैं। सितारा की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग ओडिशा में चल रही थी। इस फिल्म को एसएस राजामौली निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म एक जंगल एडवेंचर फिल्म है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू की फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2027 में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज हो सकता है।
