साउथ के 'महाराजा' विजय सेतुपति हाथ में कैंची लिए आए नजर, सेंसर बोर्ड से मिला 'U/A' सर्टिफिकेट

maharaja: विजय सेतुपति की महाराजा 2024 की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा 14 जून, 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म को लेकर नई अपडेट के बारे में।

Maharaja: विजय सेतुपति की महाराजा 2024 की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा 14 जून, 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म कल्कि के पहले धमाका देने के लिए तैयार है। वही इस फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आईं है।

Maharaja

Maharaja

कितने देर की है फिल्म

बता दें फिल्म ने सेंसरशिप की फॉर्मेलिटी पूरी कर ली हैं और इसे सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है। महाराजा को सीबीएफसी से यूए सर्टिफिकेट मिला है। 2 घंटे और 22 मिनट की अवधि वाली यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में टीम ने विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म के उपलक्ष्य में हैदराबाद में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद हैं।

End of Feed