दिग्गज गायिका Jamuna Rani का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा झटका

Jamuna Rani Died: दिग्गज प्लेबैक गायिका जमुना रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने तीन दशकों तक हजारों सुपरहिट गाने गाए। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।

दिग्गज प्लेबैक गायिका जमुना रानी (Jamuna Rani) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से लोग हिल गए हैं। बता दें कि जमुना रानी ने तीन दशक से भी लंबे करियर में तमिल (Tamil), तेलुगु और सिंहली फिल्मों के लिए हजारों गाने गाए। अब सभी लोग जमुना रानी को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात.... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kiara Advani के बर्थडे को Kareena Kapoor Khan ने बनाया खास)

Jamuna Rani dies

दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन (pic credit-instagram)

दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन

दिग्गज गायिका जमुना रानी ने गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले कुछ सालों से वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु के कल्लाहल्ली में किया जाएगा, जहां परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, फैंसऔर फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। 1950 और 1960 के दशक में वह साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में शामिल थीं। उनके कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

End of Feed