Khalifa: इस खास मौके पर रिलीज होगी पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म, बड़े पर्दे पर मचेगा गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2026, 03:51 PM IST

Prithviraj Sukumaran Khalifa Release Date: पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की अपकमिंग फिल्म खलीफा (Khalifa) की रिलीज डेट सामने आ गई है। ऱफिल्म

Prithviraj Sukumaran Khalifa Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म खलीफा (Khalifa) को लेकर चर्चा में हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म खलीफा का धांसू पोस्टर सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बाद हर किसी को फिल्म खलीफा की रिलीज डेट का इंतजार था। इन सब के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म खलीफा इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। (ये भी पढ़ें:Khalifa: मोहनलाल ने अपकमिंग एक्शन फिल्म के लिए इस सुपरस्टार से मिलाया हाथ, ओणम 2026 में रिलीज होगा पहला पार्ट)

Prithviraj Sukumaran Khalifa Release Date

फिल्म खलीफा की रिलीज डेट आई सामने (Image Source: Khalifa Movie)

कब रिलीज होगी 'खलीफा'?

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर से अपनी फिल्म खलीफा को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म खलीफा की रिलीज डेट है, जिसको लेकर अभी हाल ही में अपडेट सामने आया है। पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म खलीफा 20 अगस्त यानी Onam के दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म खलीफा को लेकर Poffactio के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में फिल्म खलीफा की रिलीज डेट के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन का नया लुक भी है। पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म खलीफा की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। (ये भी पढ़ें:Globe Trotter: एसएसएमबी 29 से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक, 'कृष 3' से हुई तुलना)

नए अवतार में नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म खलीफा में दमदार एक्शन सीन्स देखने के वाले हैं। फिल्म खलीफा में पृथ्वीराज सुकुमारन एकदम नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पृथ्वीराज 'आमिर अली' नामक एक कुख्यात तस्कर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोने की तस्करी की स्टोरी है, जो मिडिल ईस्ट से लंदन, नेपाल और केरल तक फैली हुई है।

End of Feed