प्रभास की 'Spirit' पर आया बड़ा अपडेट, Katrina Kaif की कास्टिंग की खबर निकली फर्जी

Katrina Kaif Casting News in Spirit is False: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभास की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की कास्टिंग की खबर झूठी निकली है।

Katrina Kaif Casting News in Spirit is False: कैटरीना कैफ के फैन्स उन्हें बड़े परदे पर वापसी करते हुए देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। मां बनने के बाद कैटरीना कैफ अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार दावा किया जा रहा था कि कैटरीना कैफ को साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में देखा जाएगा। अब इन खबरों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'स्पिरिट' में हो रही कैटरीना कैफ की कास्टिंग की खबरों में कोई सचाई नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: शूटिंग सेट से लीक हुईं Sai Pallavi और Vijay Sethupathi की पिक्स, हावड़ा ब्रिज पर नजर आए मणिरत्नम)

Katrina Kaif Not part of Prabhas Starrer Spirit

प्रभास की 'स्पिरिट' में नहीं दिखेंगी कैटरीना कैफ

'स्पिरिट' में नजर नहीं आएंगी कैटरीना कैफ

अफवाह फैल रही थी कि कैटरीना कैफ को प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में स्क्रीन स्पेस करते हुए देखा जाएगा। ये फिल्म उनकी तेलुगु सिनेमा में लगभग 20 साल बाद वापसी होती। फैंस इस खबर के बाहर आने के बाद काफी उत्साहित भी थे। हालांकि ताजा अपडेट यह है कि ये खबर पूरी तरह गलत है। बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के अनुसार 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की कास्टिंग की न्यूज बिल्कुल गलत और भ्रामक है। कैटरीना को प्रभास के साथ मूवी में नहीं देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhoom 4' का हिस्सा होंगे Ranbir Kapoor !! बड़ा खुलासा करते हुए बताया पूरा सच)

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के अपोजिट मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को कास्ट किया है। इस मूवी में विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में दिखाई देंगे। तृप्ति डिमरी से पहले डायरेक्टर ने इस मूवी के लिए दीपिका पादुकोण को फाइनल किया था। हालांकि बढ़ती फीस की मांग के चलते उन्हें संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म से बाहर कर दिया था। बताया जा रहा है कि यह मूवी 2027 में 5 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दूसरी ओर कैटरीना कैफ को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था।

End of Feed