Karuppu Box Office Collection Day 3: तृषा-सूर्या स्टारर के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बन गई 100 करोड़ी

Karuppu Box Office Collection Day 3: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। यह मूवी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है।

Karuppu Box Office Collection Day 3: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) ने 15 मई के दिन दुनिया के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को पहले 14 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन किसी कारण यह एक दिन डिले हुई, जिसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स को दी थी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'करुप्पु' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं 'करुप्पु' ने कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, देखें आंकड़े)

Karuppu Box Office

100 करोड़ी बनी 'करुप्पु' (Pic Credit: Instagram)

'करुप्पु' 3 दिनों में बनी 100 करोड़ी

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने 17 मई यानी रविवार तक भारत में 68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। तीसरे दिन फिल्म ने 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसे देख मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस थ्रिलर का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 120.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म दुनिया भर में 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने 60 साल की उम्र में फ्लॉन्ट किए 6 पैक्स एब्स, पोस्ट में कही 'अकेले और तन्हा' होने की बात)

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' में तृषा कृष्णन और सूर्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि दर्शक भी इस मूवी को बड़े परदे देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज के दौर की दुनिया पर आधारित 'करुप्पु' यह संदेश देती है कि अच्छाई और बुराई के बीच की असली लड़ाई आज भी इंसानी दिलों के भीतर ही लड़ी जाती है। इस मूवी में इंद्रांस, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

End of Feed