Dorothy: Karthik Subbaraj ने किया 10वीं मूवा का ऐलान, दिखेगी ये क्यूट हसीना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने अपनी 10वीं मूवी का ऐलान किया है। कार्तिक की इस फिल्म में साउथ की क्यूट अदाकारा कीर्ति सुरेशन लीड रोल में दिखाई देंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्तिक सुब्बाराज ने किया 10वीं मूवी का ऐलान
  • कीर्ति सुरेश दिखेंगी लीड रोल में
  • 'डोरोथी' है कार्तिक की नई फिल्म का नाम

कार्तिक सुब्बाराज साउथ के यंग और डायनामिक डायरेक्टर हैं, जो एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को देते हैं। सूर्या की रेट्रो के बाद अब वो अपनी नई फिल्म डोरोथी लेकर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट हसीनाओं में से एक कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) दिखाई देंगी। कार्तिक सुब्बाराज ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि उनकी ये फिल्म इस साल सितम्बर के महीने में रिलीज होगी। कार्तिक सुब्बाराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी 10वीं फिल्म के बारे में जानकारीदी है।

Dorothy: Karthik Subbaraj ने किया 10वीं मूवा का ऐलान, दिखेगी ये क्यूट हसीना

Dorothy: Karthik Subbaraj ने किया 10वीं मूवा का ऐलान, दिखेगी ये क्यूट हसीना

Karthik Subbaraj ने किया Dorothy का ऐलान

डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने ट्विटर हैंडल के जरिए अपनी 10वीं फिल्म के बारे में जानकारी दी है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरी 10वीं फिल्म डोरोथी है, जिसमें कीर्ति सुरेश, सनांथ और ऋषिकांत मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। ये कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है और ये फिल्म मैं सालों से बनाने की कोशिश कर रहा था। अब ये फिल्म फाइनली रिलीज के लिए तैयार है, जिसका म्यूजिक इलयाराजा ने दिया है। हम 25 सितम्बर 2026 को अपनी ये फिल्म बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म के लिए सपोर्ट करेंगे और प्यार देंगे।"

End of Feed