Kara Twitter Review: फर्स्ट हॉफ को देख गदगद हुए लोग, मूवी को बताया सुपरहिट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2026, 02:21 PM IST

Kara Twitter Review: धनुष (Dhanush) की फिल्म कारा आज यानी 30 अप्रैल को रिलीज हो गई है। फिल्म कारा को लेकर रिव्यू सामने आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या लिख रहे हैं।

Kara Twitter Review: बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्म कारा (Kara) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष की ये फिल्म आज यानी 30 अप्रैल को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म कारा ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म कारा को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म कारा को लेकर अब लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि धनुष की फिल्म कारा को लेकर लोग सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 के बाद 20 साल बड़े हीरो संग रोमांस करेंगी Sara Arjun, जानें नाम)

Kara Twitter Review

फिल्म कारा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखी ये बात (Image Source: IMDb/ X)

'कारा' को देख खुश हुए फैंस

एक्टर धनुष की एक बार फिर अपनी फिल्म कारा को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कारा का एक्स रिव्यू है। फिल्म कारा को लेकर अलग-अलग राय देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म कारा का इंटरवल वाला हिस्सा बहुत शानदार था। शुरुआत के 15 मिनट का सेटअप और टेंशन से भरा इंटरवल सीन कमाल का था।' इसके अलावा भी लोग पहले हॉफ की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए। तो वहीं कुछ यूजर्स को फिल्म का दूसरा हिस्सा कमजोर लगा। कुछ लोगों को फिल्म काफी अच्छी और सच्ची लगी। (ये भी पढ़ें: '1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर)

फिल्म में नजर आए ये सितारे

निर्देशक विग्नेश राजा (Vignesh Raja) के डायरेक्शन में बनी फिल्म कारा में धनुष के साथ-साथ ममिता बैजू (Mamitha Baiju), केएस रविकुमार (K. S. Ravikumar), जयराम (Jayaram), करुणास (Karunas), सुरज वेंजरमूडू (Suraj Venjaramoodu) और प्रिथ्वी पांडिराज (Prithvi Pandiraj) अहम रोल में नजर आए।

End of Feed