Kantara Chapter 1 Rishab Shetty Interview: कन्नड स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1( Kantara Chapter 1) इस समय धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हुए हैं और इसने बॉक्सऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। जिसे देखो वो कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ करता सुनाई दे रहा है। फिल्म की स्टोरी भी जनता का दिल जीत रही है। यही हाल तब हुआ था जब साल 2022 में कांतारा रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी ( Rishab Shetty) को हर तरफ तारीफ सुनाई दे रही है। अब अभिनेता ने इस सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है। कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
Image Source: Kantara Chapter 1 Clip
ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) हाल ही में फिल्म कांतारा चैप्टर 1( Kantara Chapter 1) की सफलता पर बात करते नजर आए। न्यूज 18 के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने फैंस का धन्यवाद किया। फिल्म की सफलता पर एक्टर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि, "मैं इस फिल्म पर पिछले 5 साल से काम कर रहा हूं, मुझे ऐसी कहानियाँ बहुत पसंद आती हैं। देव से जुड़ी कहानियाँ मुझे अट्रैक्ट करती हैं। यही कारण था कि मैंने एक कहानी उठाई और लिखनी शुरू की, फिर लोगों को कांतारा पसंद आई और सभी ने पार्ट 2 की डिमांड की, फैंस की डिमांड देखते हुए मैंने पार्ट 2 भी बनाया।"
ऋषभ शेट्टी ने बताया कि कांतारा चैप्टर 1 की कहानी असलियत और इमेजिनेशन दोनों का मिक्स है। इस फिल्म में मायालोक दिखाया गया है। जिसमें इतिहास से लेकर देवलौक की कहानियाँ हैं। जिसे दर्शक देखना पसंद करते हैं। ऋषभ शेट्टी का मानना है कि ऐसी कहानियाँ हमें रियल दुनिया से दूर एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं जो हमारी आत्मा से मिलती है। बता दें कि फिल्म की कहानी खुद ऋषभ ने लिखी है और इस डायरेक्ट किया है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत की है, तब जाकर यह फिल्म तैयार हुई है।
बात करें कांतारा चैप्टर 1 की तो, फिल्म ने अबतक 250 करोड़ करीब का बिजनेस कर लिया है। फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।
