SCOOP: अमेजन प्राइम ने खरीदे ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कंतारा चैप्टर 1' के स्ट्रीमिंग राइट्स, नेटफ्लिक्स के 100 करोड़ के ऑफर को दी मात

Amazon Prime Bags 'Kantara Chapter 1' OTT Rights: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' (Kantara: A Legend Chapter 1) का दर्शक कुछ दिनों से ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने मेकर्स को नेटफ्लिक्स से बेहतर ऑफर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

Amazon Prime Bags 'Kantara Chapter 1' OTT Rights: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' (Kantara: A Legend Chapter 1) 2 अक्टूबर के दिन दनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह मूवी बीते कुछ दिनों से ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। बताया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के ओटीटी राइट्स 100 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के लिए पेश किए गए 100 करोड़ रुपये के ऑफर को अमेजन प्राइम वीडियो ने मात दे दी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा बोली लगाकर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

Kantara A Legend Chapter 1

Pic Credit: X

नेटफ्लिक्स से अमेजन प्राइम वीडियो ने छीन ली 'कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1'

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के निर्माताओं ने फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ओटीटी राइट्स सेल करने के लिए 125 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। मेकर्स ने जब नेटफ्लिक्स से संपर्क किया था तो उसने 100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। वहीं अब अमेजन प्राइम वीडियो ने मेकर्स को बेहतर डील दे डाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स को 110 करोड़ रुपये की पेशकश की। अब यह मूवी दर्शकों को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।

End of Feed