कन्नड़ एक्टर Dileep Raj की 48 साल की उम्र में मौत, हार्ट अटैक ने ली जान

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई दुखभरी खबर के अनुसार, एक्टर दिलीप राज ने 48 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक आई है।

Dileep Raj death News: कन्नड़ टीवी और फिल्म एक्टर दिलीप राज ने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने फिल्मों, टीवी और थिएटर में काम करने के साथ-साथ डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था। अपने हुनर के दम पर दिलीप राज ने लॉयल फैनबेस बनाया था, जो उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहता था। जब से दिलीप राज की मृत्यु की खबर सोशल मीडिया और खबरों में छायी है, उनके फैंस गम में डूब गए हैं। दिलीप के फैंस लगातार सोशल मीडिया पोस्टिंग के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy की पहली पोस्ट वायरल, सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टा एकाउंट)

Kannada Actor Dileep Raj Dies At 48

Kannada Actor Dileep Raj Dies At 48

कैसे हुई Dileep Raj की मृत्यु

दिलीप राज की मृत्यु की खबर से हैरान और परेशान फैंस लगातार ये जानना चाहते हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई? बता दें कि बुधवार की सुबह दिलीप राज को अचानक से हार्ट अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने दिलीप का इलाज तुरंत ही चालू कर दिया लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए और एक्टर ने मात्र 48 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। (ये भी पढ़ें: AA23: तीसरी बार Allu Arjun संग बनेगी Pooja Hegde की जोड़ी !! इस डायरेक्टर ने किया कमाल)

Kannada Actor Dileep Raj Dies At 48

कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज 2 सितम्बर 1978 के दिन पैदा हुए थे। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों का रुख किया। थिएटर ने उनकी स्किल्स को निखारने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी मदद उन्हें फिल्मों और टीवी के दौरान मिली। ये दिलीप राज का हुनर ही था, जिसने उन्हें बहुत कम समय में इतना लोकप्रिय बना दिया था कि फैंस उनके जाने की खबर से भौचक्के रह गए हैं।

End of Feed