Kanguva Trailer Twitter Reaction: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है। सुर्या की ये फिल्म बस कुछ दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रह हैं। आइए जानते हैं कि ये ट्रेलर देखने के बाद फैंस ये बोल रहे हैं।
Kanguva
हाल ही में इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में सूर्या और बॉबी देओल का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। वही सुर्या का एक्शन भी जबरदस्त दिखाया गया है।
दो रोल में नजर आए सुर्या
हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में सूर्या दो अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस सुर्या के दोनों रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस पिल्म में अलग-अलग युगों की कहानी दिखाई जाएगी। एक रोल में सुर्या काफी स्टाइलिश कपड़े और हेयरकट में नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरे रोल में वो बहुत खतरनाक लग रहे हैं। वीडियो में बॉबी देओल एकदम खूंखार नजर आ रहे हैं। किसी को भी उन्हें देखकर डर लग जाएगा।
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म में सूर्या, दिशा और बॉबी के अलावा जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज और केएस रविकुमार भी नजर आने वाले हैं। बता दें ये फिल्म बस तीनों दिन के बाद यानी 14 नंवबर को रिलीज होने वाली है।
