Indian 2 Clash With Emergency and Chandu Champion: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) काफी लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म के हिंदी वर्जन से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है। इस फिल्म का पहला पार्ट 1996 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 'इंडियन' का सीक्वल लोगों के बीच धमाकेदार ओपनिंग ले सकता है। हाल ही में निर्माताओं ने 'इंडियन 2' के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें देख फैन्स की बेताबी और बढ़ गई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक कमल हासन स्टारर के निर्माता फिल्म को 14 जून के दिन रिलीज करने का मन बना रहे हैं। बता दें 'इंडियन 2' के अवाला इस दिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर 'इमरजेंसी' (Emergency) भी रिलीज होने को तैयार है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक मेकर्स कमल हासन स्टारर को 13 जून के दिन भी रिलीज कर सकते हैं।
बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए ऑडियंस बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' को खुद डायरेक्ट किया है। इसके अलावा 'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
