कमल हासन 70 की उम्र में AI की पढ़ाई कर वापस लौटे भारत, 'ठग लाइफ' में नजर आएगा कमाल

कमल हासन को कल्कि पार्ट 2 में देखने का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से पहले कमल हासन ठग लाइफ में नजर आएंगे। बता दें कमल हासन 70 साल की उम्र में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका में पांच महीने बिताने के बाद अब कमल हासन चेन्नई लौट आए हैं।

कमल हासन को कल्कि पार्ट 2 में देखने का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से पहले कमल हासन ठग लाइफ में नजर आएंगे। बता दें कमल हासन 70 साल की उम्र में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका में पांच महीने बिताने के बाद अब कमल हासन चेन्नई लौट आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म में इस एआई का यूज करते हुए नजर आएंगे।

kamal haasan

kamal haasan

अब फैंस उनकी और मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म ठग लाइफ का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। चेन्नई पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने पुष्टि की कि ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। विक्रम 2 पर जानकारी देते हुए कमल हासन ने कहा अभी-अभी एक नई स्क्रिप्ट लिखना समाप्त किया है। कमल हासन ठग लाइफ, इंडियन 3, कल्कि 2 और अनबरीवु प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। शंकर द्वारा निर्देशित इंडियन 3 लगभग पूरी होने वाली है, जबकि ठग लाइफ की लगभग आधी शूटिंग अभी भी बाकी है।

End of Feed