Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिस कारण फैंस और फिल्म से और ज्यादा उम्मीद है। इस फिल्म की हर एक छोटी से छोटी जानकारी फैंस जानने के लिए राह देखते रहते है। इसी बीच हम आपके लिए एक नई जानकारी लेकर आए है। आइए जानते हैं क्या है वो नया अपडेट।
Kalki 2898 AD
इस फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और फिर प्री रिलीज इवेट ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी बज क्रिएट कर दिया है। इन सबके बीच हाल ही में मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। वही टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ दुलकर सलमान प्रभास के माता-पिता की भूमिका निभाएंगे। अब ये देखना थोड़ा अजीब होगा कि प्रभास से छोटी एक्ट्रेस उनके मां के रोल में कैसी लगती है।
दूसरी बार साथ नजर आएंगे दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर को प्रभास के माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। यह कैमियो रोल है। अगर ये बात सही होती है, तो 2022 की फिल्म सीता रामम के बाद यह दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर का दूसरा सहयोग होगा।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।
