Kalki 2898 AD Sequel Update: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बीते साल ये खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नहीं नजर आएंगी। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करने को लेकर साई पल्लवी का नाम सामने आया था। इसके अलावा हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के भी फिल्म का हिस्सा बनने की अफवाहें उड़ी थीं। इस बीच कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन ने बड़ा बयान दे दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण का पत्ता साफ होते ही Alia Bhatt की हुई एंट्री, प्रभास संग बनेगी जोड़ी?)
आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर नाग अश्विन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर नाग अश्विन ने कही ये बात
'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन ने आखिरकार आलिया भट्ट की फिल्म में एंट्री को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने साफ किया कि फिलहाल आलिया के फिल्म में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 'कल्कि 2' में सुमति का किरदार जरूर होगा, क्योंकि यह कहानी का बहुत अहम हिस्सा है। अगर इस भूमिका को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा, तो उसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आलिया भट्ट 'कल्कि 2' की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं और उन्होंने हैदराबाद में फिल्म के दूसरे शेड्यूल के दौरान करीब पांच दिन की शूटिंग भी की है। इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि आलिया, दीपिका पादुकोण की जगह लेने वाली हैं।
आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर नाग अश्विन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
दीपिका पादुकोण हुई थी आउट
बता दें कि सितंबर 2025 में फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी। मेकर्स ने कहा था कि इस फिल्म के लिए फुल कमिटमेंट की जरूरत है इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी और सिर्फ 7 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। कहा गया कि मेकर्स ने इन शर्तों पर बातचीत की, लेकिन बात नहीं बन सकी।
