Kalki 2898 AD एक्ट्रेस गोवा में लेने वाली हैं सात फेरे? अनिरुद्ध रविचंदर नहीं इस शख्स संग करेंगी शादी!!

कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति इस साल के अंत में शादी करेंगी। एक्ट्रेस की शादी एक अरेंज मैरिज होने वाली है जो गोवा में हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने माता-पिता की तरफ से पसंद किए लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई है।

कीर्ति सुरेश अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कीर्ति सुरेश की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब ऐसी अफवाहें है कि कीर्ति सुरेश को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी करने वाली हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात पर फुल स्टॉप लगा दिया था।

Keerthy Suresh

Keerthy Suresh

एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं सामने आई हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि कीर्ति इस साल के अंत में शादी करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश दिसंबर 2024 में शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी एक अरेंज मैरिज होने वाली है जो गोवा में हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने माता-पिता की तरफ से पसंद किए लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई है। कीर्ति सुरेश का होने वाला दूल्हा कोई एक्टर नहीं बल्कि उनका कोई रिश्तेदार है।

End of Feed