Jr NTR के कंधे की होगी सर्जरी, 'ड्रैगन' की शूटिंग में हो सकती है देरी

Jr NTR to undergo shoulder surgery: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लगने के बाद अब डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है।

Jr NTR to undergo shoulder surgery: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले कंधे में चोट लगने के बाद अब अभिनेता की सर्जरी होने जा रही है। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। जूनियर एनटीआर की सर्जरी कल यानी 12 अगस्त को हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगी। सर्जरी की खबर सुनते ही जूनियर एनटीआर के फैन्स चिंता में पड़ गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha ने तलाक का केस लिया वापस, Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल)

Jr NTR to undergo shoulder surgery

हैदराबाद के अस्पताल में होगी जूनियर एनटीआर के कंधे की सर्जरी

कल होगी जूनियर एनटीआर की सर्जरी

जूनियर एनटीआर की टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है। टीम के मुताबिक अभिनेता की कंधे की सर्जरी 12 अगस्त को हैदराबाद के एक अस्पताल में की जाएगी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने यह फैसला लिया है। टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि डॉक्टर जूनियर एनटीआर की सर्जरी और उसके बाद उनकी रिकवरी पर पूरी नजर रखेंगे। सर्जरी के बाद उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी भी समय-समय पर साझा की जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स)

6 से 8 हफ्ते आराम की सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर को 27 जुलाई को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पुरमचंद्र तेजस्वी ने किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने के लिए 6 से 8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। उनकी टीम ने फैंस से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना करें।

End of Feed