Devara Postponed: JR NTR और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा हुई पोस्टपोन, अब कब रिलीज होगी फिल्म?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 16, 2024, 06:28 PM IST

Devara Postponed: जाह्ववी कपूर और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा' की रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें मूवी की रिलीज डेट को लेकर भी बदलाव किया गया है। फिल्म में सैफ अली खान भी विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं।

Devara Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (JR NTR) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा' (Devara) की रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें मूवी की रिलीज डेट को लेकर भी बदलाव किया गया है। फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म पहले 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होनी थी। फिल्म में पहली बार जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म देवरा: पार्ट 1 अब 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

End of Feed