जयसूर्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'झूठा इल्जाम हैरेसमेंट...'

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से साउथ सिनेमा जगत के सारे काले चिट्ठे खुल रहे है। हाल ही में साउथ एक्टर जयसूर्या पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि जयसूर्या ने क्या कहा है।

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से साउथ सिनेमा जगत के सारे काले चिट्ठे खुल रहे है। हाल ही में साउथ एक्टर जयसूर्या पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिसके बाद अब जयसूर्या ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें जयसूर्या की को-स्टार ने उनपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था साथ ही एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी किरवाई थी। आइए जानते हैं अब एक्टर ने क्या कहा है।

Jayasurya

Jayasurya

जीत सच की ही होती है

जयसूर्या ने कहा मैं और मेरा पूरा परिवार किसी कारण से अमेरिका में रह रहे हैं। इसी समय मेरे खिलाफ दो लोगों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। जिस कारण मैंने कानूनी रुप से आगे बढ़ने का फैसला लिया है। इसी कारण मैं और मेरा परिवार परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा-कुछ लोगों के लिए झूठे आरोप लगाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। एक्टर ने कहा जितना दर्दनाक उत्पीड़न है सेम उतना ही दर्दनाक झूठा आरोप लगना है। झूठ बहुत ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन जीत सच की ही होती है।

End of Feed