Jan Nayagan: कावेरी विवाद के चलते मुश्किल में फंसी थलापति विजय की फिल्म, कर्नाटक में रोकी गई स्क्रीनिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 07:00 PM IST

Thalapathy Vijay Jan Nayagan Controversy: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) एक नई मुश्किल में फंस गई है। कावेरी विवाद के बीच कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।

Thalapathy Vijay Jan Nayagan Controversy: थलापति विजय की इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म जन नायगन रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। अभी हाल ही में फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर 250 का आंकड़ा पार किया है। जिसके बाद से मेकर्स और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच फिल्म जन नायगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक विवाद के चलते इस शहर में फिल्म जन नायगन की स्क्रीनिंग को रोक दिया गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Thalapathy Vijay Jan Nayagan Controversy

मुश्किलों में फंसी जना नायगन (Image Source: IMDb/ ANI)

रोकी गई 'जन नायगन' की स्क्रीनिंग

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसके सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। कर्नाटक में चल रहे कावेरी नदी जल विवाद का असर अब इस फिल्म पर भी देखने को मिला है। हालात ऐसे बने कि कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जताई, जबकि कई लोगों का कहना है कि फिल्मों को राजनीतिक और क्षेत्रीय विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कई थिएटर मालिकों ने खुद से फिल्म जन नायगन की स्क्रीनिंग बंद कर दी है। विरोध प्रदर्शन बढ़ने की वजह से कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है, इसलिए ये एहतियात बरती गई है। थिएटरों ने विजय के पोस्टर, बैनर और कटआउट भी हटा दिए हैं।

End of Feed