Jailer 2: रजनीकांत की 400 करोड़ी फिल्म में हुई नोरा फतेही की एंट्री, मेकर्स ने प्लान किया एक धांसू डांस नंबर

Nora Fatehi Enter in Rajinikanth's Jailer 2: साउथ इंडस्ट्री के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक लोकप्रिय एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) की धमाकेदार एंट्री हो गई है। इस मूवी में नोरा फतेही का जबरदस्त डांस नंबर होगा।

Nora Fatehi Enter in Rajinikanth's Jailer 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हर दिन कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। बीते दिन रिपोर्ट्स में बताया गया कि रजनीकांत स्टारर में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को कास्ट कर लिया गया है। विद्या बालन की एंट्री होने के बाद अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रजनीकांत की 'जेलर 2' में मेकर्स ने अब बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को कास्ट कर लिया है।

Nora Fatehi Join Hands for Rajinikanth's Jailer 2

Pic Credit: Facebook

'जेलर 2' में नोरा फतेही का होगा डांस नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही इन दिनों चेन्नई में हैं। न्यूज 18 से जुड़ सूत्र के अनुसार नोरा फतेही को अब रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी में मेकर्स ने नोरा फतेही को लेकर धांसू डांस नंबर प्लान किया है। खबरों के मुताबिक इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किया गया है। हालांकि इस गाने के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि नोरा फतेही, रजनीकांत के साथ आठ दिनों तक शूटिंग करने वाली हैं। 'जेलर 2' में नोरा फतेही का डांस नंबर सभी फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

End of Feed