Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, खूंखार विलेन बन करेंगे धमाल

Jailer 2: रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म जेलर-2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रजनीकांत की इस फिल्म में एक साउथ सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि रजनीकांत की फिल्म में कौन से एक्टर नजर आने वाले हैं।

Jailer 2: रजनीकांत इन दिनों नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अब साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई है। अब इस खबर को सुनकर नागार्जुन के फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

Jailer 2

Jailer 2

आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म कुली में साथ नजर आई थी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी को खलनायक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। अब एक्टर को बड़े पर्दा पर विलेन के रोल में फैंस देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

End of Feed