क्या बंद हो गई है पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Ustaad Bhagat Singh Shooting Updates: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की अपकमिंग मूवी उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh Movie) को लेकर काफी समय से अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों में बताया जा रहा है कि पवन कल्याणी की मूवी बंद हो गई है लेकिन मेकर्स ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए शूटिंग अपडेट जारी कर दी है।

Ustaad Bhagat Singh Shooting Updates: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग मूवी उस्ताद भगत सिंह का टीजर काफी समय पहले रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद दर्शक उत्साहित हो गए थे। उत्साद भगत सिंह के टीजर में पवन कल्याण एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे थे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसकी शूटिंग लगातार आगे बढ़ती जा रही थी, जिस कारण लोगों को लगने लगा था कि ये बंद हो गई है। हालांकि उस्ताद पवन कल्याण के मेकर्स ने न केवल फिल्म बंद होने की खबरों पर मिट्टी डाल दी है बल्कि शूटिंग अपडेट भी पवन कल्याण के फैंस के साथ शेयर की हैं।

Ustaad Bhagat Singh

मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म उस्ताद भगत सिंह का नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है, 'पावरस्टार को सेलीब्रेट करने के लिए तैयार हो जाइए... पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह न केवल लोगों को सालों साल याद रहेगी बल्कि लोग जब इसे देखेंगे तो उन्हें खूब आनंद आएगा। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

End of Feed