Harish Rai Death: 'केजीएफ' फेम हरीश राय का 55 की उम्र में कैंसर से हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ इंडस्ट्री

Harish Rai Death: साउथ इंडस्ट्री 6 नवंबर के दिन बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है यश की फिल्म 'केजीएफ' में नजर आ चुके हरीश राय (Harish Rai) का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Harish Rai Death: साउथ इंडस्ट्री से आज यानी गुरुवार के दिन बड़ी दुखद खबर सामने आई। कन्नड़ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हरीश राय (Harish Rai) का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। हरीश राय ने वैसे तो कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया था लेकिन सबसे ज्यादा पहचान उन्हें साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' से मिली थी। इस मूवी में हरीश राय ने यश के चाचा का किरदार निभाया था। हरीश राय का गुरुवार को बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे, जो उनके पेट तक फैल गया था।

Harish Rai Death

हरीश राय लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। धीरे-धीरे उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। उनके कमजोर शरीर और पानी जमा होने के कारण पेट में सूजन आने के बाद उनकी हालत देखकर फैन्स काफी निराश होने लगे थे। काफी इलाज और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के बावजूद हरीश राय ठीक नहीं हो पाए और उन्होंने हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।एंट

End of Feed