Vijay Sethupathi New Upcoming Movie: साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो विजय सेतुपति की फिल्मों के लिए फैंस को बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच विजय सेतुपति का नाम एक और नई फिल्म से जुड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपति ने अपनी नई फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। तो चलिए विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी पूरी खबर जानते हैं।
विजय सेतुपति ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विजय सेतुपति की एक नई अपकमिंग फिल्म हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) हाथ मिलाया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) लीड रोल में नजर आएंगी। रुकमिणी वासंथ और विजय सेतुपति की ये फिल्म एक स्टोरी पर बेस्ड होगी। 2018 की चेक्का चिवंथा वानम (Chekka Chivantha Vaanam) के बाद ये दूसरी बार है जब विजय सेतुपति और मणि रत्नम दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस गदगद हो गए। लेकिन आपको बता दें कि अभी मणि रत्नम और विजय सेतुपति की फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। देखना होगा मेकर्स इसका कब तक ऐलान करते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विजय सेतुपति
एक्टर विजय सेतुपति इस फिल्म के अलावा अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पिसासु 2, ओह माय कदवुले (Oh My Kadavule -Hindi Remake), ट्रेन (Train) और रामायण (Ramayana) में नजर आ सकते हैं। विजय सेतुपति और मणि रत्नम की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
