Hari Hara Veera Mallu: क्या बंद हो गई पवन कल्याण और बॉबी देओल की 300 करोड़ी मूवी? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Hari Hara Veera Mallu is not shelved: साउथ फिल्म कलाकार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की हरि हारा वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। इस खबर ने पवन कल्याण के फैंस को निराश कर दिया था लेकिन मेकर्स ने इन खबरों को अफवाह बताकर सभी फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Hari Hara Veera Mallu is not shelved: पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि मेकर्स ने इस ठंडे बस्ते में डाल दिया है। फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू का प्री-प्रोडक्शन वर्क साल 2020 में शुरू हुआ था लेकिन यह अभी तक सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पायी है। यही कारण है कि फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू को लेकर ऐसी बातें हो रही हैं। हालांकि मेकर्स ने इन खबरों पर सफाई जारी करते हुए बता दिया है कि यह मूवी बंद नहीं हुई है। फिल्म पर लगातार काम चल रहा है और पवन कल्याण के फैंस को इन खबरों पर भरोसा करने का बिल्कुल जरूरत नहीं है।

Hari Hara Veera Mallu

फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा है, 'पवन कल्याण और सिनेमालवर्स के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट है। फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू का वीएफएक्स वर्क इन दिनों चल रहा है। फिल्म का स्पेशल कैमियो जल्द ही आप सबके सामने होगा। इस प्रोमो को देखने के बाद आप सीट से कूद उठेंगे।'

End of Feed