Hansika Motwani ने अपनी एक्स भाभी के खिलाफ खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, वापिस मांगे 27 लाख रुपये

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी साउथ के साथ-साथ टीवी जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। पिछले कुछ समय से हंसिका मोटवानी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। अब हंसीका मोटवानी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्स भाभी से 27 लाख रुपये की मांग की है।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी साउथ के साथ-साथ टीवी जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। पिछले कुछ समय से हंसिका मोटवानी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की एक्स भाभी ने उनपर ( हंसिका मोटवानी) और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़ा है मामला दर्ज करवाया था। अब जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी भाभी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 27 लाख रुपये की मांग की है।

Hansika Motwani

Hansika Motwani

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार यानी 3 अप्रैल को एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनकी मां ज्योति मोटवानी द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी की है। अब इस मामल को लेकर 03 जुलाई को सुनवाई होने वाली है। एक्ट्रेस की एक्स भाभी मुस्कान जेम्स के कहने पर धारा 498-ए के तहत क्रूरता के आरोपों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

End of Feed