Hansika Motwani Divorce: हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, पति सोहेल कथूरिया से 4 साल में टूटी शादी

Hansika Motwani Divorce: खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने अपनी जिंदगी पर शॉकिंग फैसला लिया है. कपल ने अपनी चार साल की शादी को खत्म कर लिया. हंसिका और सोहेल का तलाक हो गया है. बता दें कि दोनों की शादी को चार साल हुए हैं.

Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है. हंसिका मोटवानी का तलाक हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है. बीते काफी दिनों से हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी में खटपट की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन फैंस इसे सिर्फ अफवाह मान रहे थे लेकिन अब अचानक कपल के तलाक की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है. मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है, जिसके बाद शादी के चार साल बाद ही कपल की राहें अलग हो गईं.

hansika

Instagram- Photo Credit

क्यों आईं रिश्ते में दरार

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के वकील अदनान शेख का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों के बीच तालमेल की काफी कमी थी और दोनों के बीच अपने करियर की वजह से दूरियां समय के साथ बढ़ती जा रही थीं. हांसिका और सोहेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कपल फोटोज को हटा दिया है. ऐसे में फैंस को तलाक की खबर सच लग रही हैं. दूसरी तरफ अब तक हंसिका और सोहेल की तरफ से अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फैंस बस कपल के बयान का इंतजार कर रहे हैं.

End of Feed