राजामौली के कारण दोस्त ने की सुसाइड करने की कोशिश!! फिल्म मेकर पर लगे हैरेसमेंट और काला जादू के आरोप

एसएस राजामौली पर उनके दोस्त उप्पलापति श्रीनिवास राव ने जीवन बर्बाद करने और टॉर्चर करना का आरोप लगाया हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीनिवास ने एक लव ट्राएंगल के कारण अपने करियर के बर्बाद होने का दावा किया है।

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्ममेकर पर कई बड़े आरोप लगे हैं, जिसको सुनने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। प्रोड्यूसर उप्पलापति श्रीनिवास राव ने फिल्म मेकर एसएस राजामौली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि एक महिला की वजह से राजामौली उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं, जिस कारण उनके पास सुसाइड करने के लिए अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।

Rajamouli

Rajamouli

एसएस राजामौली पर उनकी 2007 की फिल्म यामाडोंगा के प्रोड्यूसर श्रीनिवास राव ने टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। 55 साल के प्रोड्यूसर श्रीनिवास ने पुलिस अधिकारियों को एक पत्र लिखा और एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह 1990 से राजामौली के दोस्त हैं और उन्होंने 2007 तक साथ काम किया। हालांकि, राव ने आरोप लगाया कि राजामौली ने उनके एक बहस होने के बाद उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

End of Feed