Triptii Dimri's Fees For Spirit: बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी के हाथ अब संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की 'स्पिरिट' (Spirit) लग चुकी है। त्रिप्ती डिमरी से पहले मेकर्स ने इस मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेने का फैसला किया था। बढ़ती फीस और डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण को निर्माताओं ने इस मूवी से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि 'स्पिरिट' मूवी के लिए मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को लगभग 20 करोड़ रुपये ऑफर किए थे। वहीं दूसरी ओर त्रिप्ती डिमरी को मेकर्स ने 'स्पिरिट' करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से 5 गुना कम फीस दी है। चलिए जानते हैं त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) को मेकर्स कितने करोड़ रुपये फीस दी है।
'स्पिरिट' के लिए त्रिप्ती डिमरी को मिले इतने करोड़
तेलुगु 360 की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने त्रिप्ती डिमरी को 'स्पिरिट' के फीस के तौर पर 4 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को 20 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। हालांकि त्रिप्ती डिमरी को 4 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरों पर अभी तक मेकर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई है। 'स्पिरिट' का हिस्सा बनने से पहले त्रिप्ती डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
'एनिमल' मूवी में रणबीर कपूर और त्रिप्ती डिमरी के बीच कई बोल्ड सीन्स थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो त्रिप्ती डिमरी को जल्द ही फिल्म 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी संग देखा जाएगा। इसके अलावा त्रिप्ती डिमरी के पास विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अर्जुन उस्तारा' भी है। इस मूवी में त्रिप्ती डिमरी संग शाहिद कपूर नजर आएंगे।
