Fauji: हनु राघवपुडी की फिल्म से प्रभास का लुक हुआ लीक, मेकर्स दे डाली कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Prabhas Look Leak from Hanu Raghavapudi’s Fauji: साउथ डायरेक्टर हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी रही सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट से कई पिक्स इंटरनेट पर लीक होने के बाद हंगामा मच गया है। ऐसे में अब मेकर्स ने पिक्स लीक करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है।

Prabhas Look Leak from Hanu Raghavapudi’s Fauji: साउथ के फेमस डायरेक्टर हनु राघवपुडी की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग काफी समय से चल रही है। इस मूवी प्रभास को अहम रोल में देखा जाएगा। प्रभास ने हनु राघवपुडी की मूवी 'फौजी' में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए लीन लुक लिया है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए प्रभास ने काफी मेहनत भी की है। इस दौरान फिल्म की शूटिंग से प्रभास की कुछ पिक्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। प्रभास की पिक्स लीक होने के लिए कुछ देर बार ही 'फौजी' के प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिन्होंने ये हरकत की है।

Prabhas

Pic Credit: IMDb

मैथ्री मूवी मेकर्स ने ट्वीट किया, 'हम देख रहे हैं कि प्रभासहनु के सेट से कई पिक्स आप लोग शेयर कर रहे हैं। हम आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं। पिक्स लीक होने से टीम का मनोबल गिरता है। पिक्स लीक करने वाले अकाउंट की न केवल रिपोर्ट की जाएगी बल्कि उसे बंद करा दिया जाएगा। इस हरकत को साइबर क्राइम मानकर लीगल कार्रवाई की जाएगी।'

End of Feed