एक्टर मंचू मनोज और मोहन बाबू ने एक-दूसरे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। हाल ही में एक्टर के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर एक बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा-"इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि मोहन बाबू और मांचू मनोज ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया काल्पनिक कहानियां बना रही है। मनोज घायल अवस्था में पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। बिना किसी सबूत के झूठा प्रचार ना करें।"
Mohan Babu and his son Manchu Manoj
इससे पहले ऐसी अफवहा आई थी कि मनोज मांचू अपने पिता मोहन बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कराने हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने उनके घर में उन पर और उनकी पत्नी पर हमला करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने से पहले उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी चोटें भी दिखाई थी।
मोहन बाबू ने इस सभी बातों को झूठी बताई है। मोहन बाबू का कहना है कि उनके बेटे मनोज मांचू उनपर हमला करते थे। जानकारी के अनुसार ये मामला संपत्ति और स्कूल से जुड़े विवाद को लेकर हुआ था। बता दें ये पहला मामला नहीं है। 2023 में मनोज मांचू ने अपने सौतेले भाई विष्णु मांचू पर अपने परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगवाया था। हाल ही में मोहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी घर में जबरदस्ती घूस रहे हैं और दो लोग उन्हें अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। इसी वीडियो में मनोज की भी आवाज आ रही है जो बोल रहे हैं कि ऐसे ही ये घर में आते हैं और मार-पीट करते हैं।
