Exclusive: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की तुलना पर कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Rishab Shetty reacts on comparison between North and South industry: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोग इस फिल्म को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की तुलना पर चुप्पी तोड़ी है।

Rishab Shetty reacts on comparison between North and South industry: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। कांतारा चैप्टर 1 ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी होती है। अगर स्टोरी में दम है तो लोग उस मूवी को दिल खोलकर प्यार देते है। ऋषभ शेट्टी की मूवी की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी छा गई है। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान ऋषभ सेट्टी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी हैं।

rishab shetty exclusive

Pic Credit- Zoom TV

साउथ और बॉलीवुड की तुलना पर बोले ऋषभ शेट्टी

एक्टर ऋषभ शेट्टी ने जूम टीवी के साथ खास बातचीत में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की तुलना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले में कहा, 'साउथ और नॉर्थ में नए फिल्ममेकर अच्छा काम कर रहे हैं। हर इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमें और रिसर्च करके यह समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। हमें नई पीढ़ी के राइटर्स और फिल्ममेकर्स चाहिए, जो नए कॉन्सेप्ट और आइडियाज ला सकें।' इसके अलावा भी ऋषभ शेट्टी ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। बता दें कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के भी स्टार्स इस मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में ये मूवी कई रिकॉर्ड्स आसानी से तोड़ देगी।

End of Feed