Exclusive: 'कांतारा चैप्टर 1' से जुड़ी मिमिक्री कर बुरा फंसे रणवीर सिंह, हरकत पर अब गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive Gulshan Devaiah Break Silence On Ranveer Singh Mimicry: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। 'कांतारा चैप्टर 1' से जुड़ी मिमिक्री करने के बाद उनके ऊपर एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं अब उनके इस काम पर एक्टर गुलशन देवैया ने चुप्पी तोड़ी है।

Exclusive Gulshan Devaiah Break Silence On Ranveer Singh Mimicry: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' के कारण छाए हुए हैं। लेकिन दूसरी ओर रणवीर सिंह के हाथ विवादों में भी सने हुए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने इफ्फी इवेंट के दौरान ऋषभ शेट्टी की नक्ल की थी। रणवीर सिंह ने अपने अंदाज से ऋषभ शेट्टी की तारीफ करने की कोशिश की थी। लेकिन इस नक्ल के लिए रणवीर सिंह न केवल जमकर ट्रोल हुए, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। वहीं रणवीर सिंह से जुड़े इस मामले पर अब 'कांतारा चैप्टर 1' एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने चुप्पी तोड़ी है।

gulshan devaiah on ranveer singh

फोटो क्रेडिट- रणवीर सिंह फेसबुक, गुलशन देवैया इंस्टाग्राम

गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) ने जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान रणवीर सिंह की मिमिक्री पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि रणवीर सिंह ने ऐसा क्यों किया। रणवीर सिंह रणवीर सिंह है। किसी को नहीं पता कि वो क्या करने वाले हैं और क्यों? मैं इन चीजों से प्रभावित नहीं होता, क्योंकि मेरे विचार थोड़े अलग हैं। मेरी पहचान, मेरी संस्कृति, मैं इन चीजों को निजी तौर पर नहीं लेता अगर कोई ऐसा करता भी है तो। मैं समझ सकता हूं कि इस बात को इतना बड़ा क्यों बनाया गया। ऋषभ के लिए भी मेरे मन में बहुत सम्मान है, जो लगातार उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे थे। ये उनके लिए बहुत जरूरी है। वो संस्कृति में विश्वास करते हैं और इसलिए ही वो ये चीज कर भी पाए।"

End of Feed