Exclusive: 'वो सबसे डाउन टू अर्थ इंसान हैं' मृणाल ठाकुर के नेचर पर Adivi Sesh पर ने दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2026, 05:02 PM IST

Adivi Sesh on Mrunal Thakur: आदिवि शेष ने मृणाल की तारीफ करते हुए कहा कि वो अब तक जितने भी एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं, उनमें मृणाल सबसे ज्यादा डाउन-टू-अर्थ और ग्राउंडेड इंसान हैं।

Adivi Sesh on Mrunal Thakur: साउथ सुपरस्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) ने अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म डकैत जल्द ही बड़े पर्द पर रिलीज होने वाली है। फिल्म डकैत के रिलीज होने से पहले एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म डकैत के एक्टर अदिवि शेष का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अदिवि शेष ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं अदिवि शेष ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है। (ये भी पढ़ें:Dacoit Trailer: आखिर क्यों 'डकैत' बन गए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर? रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर)

Adivi Sesh on Mrunal Thakur

आदिवि शेष ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ (Pic Credit: Dacoit Movie)

अदिवि शेष ने मृणाल ठाकुर को लेकर कही ये बात

रिलीज से कुछ घंटे पहले अदिवि ने Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी को-स्टार मृणाल की खूब तारीफ की। 'वो मुझे मिली सबसे डाउन टू अर्थ इंसान हैं।' अदिवि शेष ने कहा कि, 'जब भी हम सीन की चर्चा करते, वो सचमुच फर्श पर बैठ जाती थीं।' उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ करते हुए अदिवि शेष ने कहा, 'वो बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और मुझे लगा कि उन्होंने जो किया वो कमाल था। जब लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं तो उनमें तुरंत कनेक्शन हो जाता है।' (ये भी पढ़ें:Dacoit Box Office: 2026 की Top 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने को तैयार डकैत, हिलेगा प्रभास का सिंहासन)

End of Feed