Dunki VS Salaar Clash: सलार के निर्माताओं ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाईं आंखें, बोले 'हमें उम्मीद है कि स्क्रीन्स 50-50% डिवाइड...'

Salaar Makers of clash with Dunki: साल 2023 के अंत में दर्शकों को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) और प्रभास (Prabhas) की सलार (Salaar) के बीच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म सलार और डंकी के बीच होने वाले क्लैश की वजह से ट्रेड पंडितों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। फिल्म सलार के मेकर्स ने इस क्लैश पर बड़ा बयान दिया है।

Salaar Makers of clash with Dunki: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस वक्त सफलता के रथ पर सवाल हैं। साल 2023 में उनकी जवान और पठान धमाल मचा चुकी हैं और अब डंकी के साथ वो फैमिली ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म डंकी की सीधी टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार से है, जो एक दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी। फिल्म सलार के मेकर्स ने डंकी के साथ होने वाले क्लैश पर दो-टूक जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स डंकी और सलार के बीच 50-50 प्रतिशत मूवी स्क्रीन्स बाटेंगे।

Salaar vs Dunki Clash

Salaar vs Dunki Clash

फिल्म के निर्माता विजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'हमने फिल्म सलार (Salaar) की रिलीज डेट का ऐलान अपने विश्वास के ऊपर किया है। हमने कई सारी चीजों को ध्यान में रखकर फिल्म सलार की रिलीज डेट तय की है। हम अपनी मूवी 22 दिसम्बर के दिन रिलीज करेंगे। फिल्म डंकी और एक्वामैन 21 दिसम्बर को रिलीज होंगी लेकिन हम अपनी मूवी 22 दिसम्बर के दिन ही लाएंगे।'

End of Feed