डायरेक्टर लोकेश कनगराज बतौर एक्टर करेंगे डेब्यू, श्रुति हासन संग दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 22, 2024, 09:34 AM IST

डायरेक्टर लोकेश कनगराज बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। निर्देशक को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लोकेश ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। डायरेक्टर श्रुति हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लोकेश और श्रुति म्यूजिक वीडियो Inimel में नजर आएंगे। गाने का पहला पोस्टर सामने आ गया है।

साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक जल्द साउथ इंडस्ट्री में बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। निर्देशक श्रुति हासन के साथ म्यूजिक वीडियो Inimel में नजर आएंगे। Inimel कोई फिल्म नहीं है ये एक म्यूजिक वीडियो है जिसमें वो श्रुति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लोकेश और श्रुति के म्यूजिक वीडियो का पहला पोस्टर सामने आ गया है। लिओ और विक्रम फेम डायरेक्टर ने इस म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। एक हफ्ते पहले श्रुति ने सॉन्ग का छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी।

म्यूजिक वीडियो में लोकेश बतौर एक्टर डेब्यू करेंगे। वहीं, कमल हासन इस वीडियो को प्रोड्यूस करेंगे। गाने को श्रुति हासन ने कंपोज किया है। श्रुति और लोकेश नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed