Om Chapter 1: धनुष-ममूटी की मूवी की बदल गई रिलीज डेट? सामने आया बड़ा अपडेट!!

OM Chapter 1 Release Date: धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म की डेट टल गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और ममूटी (Mammootty) के फैंस के लिए एक लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। धनुष और ममूटी फिल्म 'ओम चैप्टर 1' (OM Chapter 1) में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को पहले इसे 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलने वाला था, लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट टाल दी। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Udta Teer: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म की रिलीज टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक)

om chapter 1

'ओम: चैप्टर 1' को लेकर आया अपडेट

'ओम: चैप्टर 1' को लेकर आया अपडेट

तमिल सिनेमा ट्रेड गाइड के अनुसार, फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' की रिलीज डेट 26 नवंबर 2026 तय की गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल 26 नवंबर की तारीख को पक्की नहीं माना जा सकता। फिल्म की रिलीज पहले 16 अक्टूबर को होनी थी। बाद में धनुष ने खुद बताया था कि ‘जेलर 2’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए फिल्म को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि टीम नवंबर में एक और बड़ी फिल्म से टकराव नहीं चाहती थी। इसी दौरान सूर्या की ‘सीन’ 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

End of Feed