Devara Part 1 Item Dance: पुष्पा 2 के बाद साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी देवरा को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती हैं। फिल्म की कास्ट भी मेकर्स द्वारा फाइनल हो गई है, जिसमें जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर सैफ आली खान जैसे बड़े सितारे शामिल है। अब हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, कहा जा रहा है की फिल्म में आइटम डांस के लिए साउथ की टॉप हसीना को मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया। आखिर ये पूरी खबर क्या है और कौन एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आने वाली है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
खबरों के मुताबिक फिल्म देवरा ( Devara Part 1)में मेकर्स के धांसू आइटम सॉन्ग प्लान कर रहे हैं, जिसके लिए तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। ऐसे में खबर आई की साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ये आइटम डांस करेगी फिल्म में। ऐसे में इस आइटम डांस से वह जूनियर एनटीआर (JR NTR) संग जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। हालांकि अब तक इन खबरों पर ना ही मेकर्स और एक्टर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने आया है।
इसी के साथ फिल्म पीरियड-एक्शन ड्रामा हैं जिसमें काफी कुछ देखने को मिलेगा, फिल्म दो भागों में रिलीज होगा। पहला भाग बड़े परदे पर 10 अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से सैफ आली खान और जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
