Devara Advance Booking: देवरा ने एडवांस बुकिंग में ही बना दिया रिकॉर्ड, धड़ल्ले से विदेश में बिक रहे टिकट

Devara Advance Booking: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने रिलीज के 9 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में 1.75 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। बता दें फिल्म ने 45हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए है। ये आकंड़े केवल विदेश के हैं। बता दें भारत में अभी तक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

Devara Advance Booking: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। फैंस इस फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। बता दें ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म के लिए विदेश में धड़ल्ले से टिकट बिक रही है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने अभी तक विदेश से कितनी कमाई कर ली है।

Devara Advance Booking

Devara Advance Booking

फिल्म देवरा एडवांस बुकिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़कर पहले ही सुर्खियाँ बटोर रही है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है कि क्योंकि इस फिल्म से पहली बार जान्हवी कपूर डेब्यू कर रही हैं। जान्हवी कपूर इस फिल्म में पहली बार साउथ स्टार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी जिस कारण फैंस उनको देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed