Dacoit Release Date Out: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की नई एक्शन-ड्रामा 'डकैत' (Dacoit) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मृणाल ठाकुर ने थोड़ी देर पहले ही इस मूवी का नया पोस्टर रिलीज करते हुए 'डकैत' की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह मूवी पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अदिवी शेष को चोट लगने की वजह से मेकर्स ने फिल्म को अब 2026 में रिलीज करने का फैसला किया है। तो चलिए देखते हैं अब यह मूवी साल 2026 के किस महीने में रिलीज होगी।
Pic Credit: Instagram/Mrunal Thakur
जारी हुई 'डकैत' की रिलीज डेट
मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'डकैत' का धांसू पोस्टर शेयर किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'एक्सपीरियंस एक्सप्लोसिव ड्रामा विथ डकैत। यह मूवी दुनिया भर में अगले साल 19 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है।' मृणाल ठाकुर ने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फैन्स लंबे समय से इस मूवी की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे।
'डकैत' फिल्म अब साल 2026 में 19 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। इसी के साथ संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही रोमांटिक-ड्रामा 'लव एंड वॉर' भी रिलीज होगी। इस मूवी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 20 मार्च यानी 'डकैत' की रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंचेगी। 'डकैत' में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप भी अहम रोल में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था। इस मूवी में मृणाल ठाकुर के साथ अजय देवगन और रवि किशन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे।
