Coolie FIRST Review: संदीप किशन ने दिया रजनीकांत की फिल्म कुली का फर्स्ट रिव्यू, कहा-"1000 करोड़ होगा कलेक्शन..."

Coolie FIRST Review: रजनीकांत स्टारर कुली 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है। आमिर खान इस फिल्म में एक कैमियो भी करने वाले हैं। हाल ही में एक्टर और फिल्म प्रोडूसर संदीप किशन ने रजनीकांत की फिल्म कुली का पहला रिव्यू दिया है।

रजनीकांत स्टारर कुली 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट को कारण चर्चा में है। रिपोर्ट है कि इस फिल्म मेंआमिर खान भी एक कैमियो करने वाले हैं। पहले ऐसी अफवाह थी कि संदीप किशन भी इस फिल्म का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने साफ बताया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

Coolie FIRST Review

Coolie FIRST Review

संदीप किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि भले ही वह कुली का हिस्सा नहीं हैं , लेकिन वह रजनीकांत की फिल्म के सेट पर गए थे। उन्होंने फिल्म भी देखी और उनका मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस इंटरव्यू में संदीप ने कहा-"मैं कुली का हिस्सा नहीं हूं। मैं सिर्फ कुली के सेट पर आया था, क्योंकि लोकेश मेरा दोस्त है और सुपरस्टार रजनीकांत को देखने आया था। मैंने फिल्म 45 मिनट देखी। यह निश्चित रूप से 1000 करोड़ की कमाई करेगी।"

End of Feed