'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले Rashmika Mandanna ने Allu Arjun को दिया खास तोहफा, हाथ से लिखकर भेजा लेटर

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पल फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें उनकी पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्टर देखने को मिल रहा है।

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपनी स्टोरी में क्या लगाया है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पल फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें उनकी पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्टर देखने को मिल रहा है। इस स्टोरी को अब फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और रश्मिका मंदाना की तारीफ कर रहे हैं। पुष्पा: द राइज में श्रीवल्ली के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस ने अपने इस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। अब एक्टर ने इस लेटर कि तस्वीर फैंस तक शेयर की है और रश्मिका का धन्यवाद किया है।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna

बहुत सारे लक की जरूरत है

रश्मिका मंदाना ने लेटर में कहा है कि- मेरी मां ने कहा था कि किसी को चांदी का तोहफा देने से उसे सौभाग्य प्राप्त होता है। मुझे उम्मीद है कि यह छोटी सी चांदी और मिठाई आपके लिए और ज्यादा सौभाग्य सकारात्मकता और प्यार लेकर आएगी। आपको और आपके खूबसूरत परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। लव, रश्मिका मंदाना। इसके जवाब में अल्लू ने लिखा थैंक यू डियर। अब बहुत सारे लक की जरूरत है।

End of Feed