कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन ने हिंदी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-"इसे बिना थोपे..."

कमल हासन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में एक्टर ने एक विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद से एक्टर को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। अब इसी बीच एक्टर ने हिंदी भाषा को लेकर भी एक और विवादित बयान दे दिया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

कमल हासन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को मुली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। वही इस फिल्म के साथ-साथ कमल अपने विवादित बयान को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं। अभी ये विवाद खत्म हुआ भी नहीं था और एक्टर ने दूसरा विवादित बयान और दे दिया।

Kamal Haasan

Kamal Haasan

कमल हासन ने कहा, "बिना थोपे हम सीखेंगे। थोपें नहीं, क्योंकि यह शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए सबसे छोटा रास्ता अपनाना चाहिए और इसके रास्ते में बाधाएं नहीं डालनी चाहिए।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाषा सीखना स्वाभाविक होना चाहिए और कभी भी जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए। एक्टर कहते हैं कि वह पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सभी के साथ खड़े हैं। उनका मानना है कि ये एकमात्र जगह नहीं है, जो हिंदी थोपे जाने की विरोध कर रही है।

End of Feed