Raaka Shooting New Update: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लेकर सेहत पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आराम करने की जरूरत पड़ी। अब उनकी इस चोट का असर उनकी आने वाली बड़ी फिल्म राका (Raaka) की शूटिंग पर भी देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली (Atlee) की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है और इसमें रश्मिका भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की चोट के चलते फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया है।
फिल्म राका को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Toxic: बोल्ड सीन्स पर उंगली उठते ही Yash ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने तो किस भी नहीं किया...
'राका' की शूटिंग में होगी देरी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अपनी फिल्म राका को लेकर खबरों में है। इसकी वजह फिल्म राका को लेकर आया एक अपडेट है। Variety India की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें अभी फिल्म सेट पर वापस लौटने की सलाह नहीं दी गई है, इसलिए राका की शूटिंग करीब 45 दिन आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'डायरेक्टर एटली ने शेड्यूल टाल दिया है क्योंकि रश्मिका के सीन काफी मेहनत वाले हैं। वो चाहते हैं कि शूटिंग तभी शुरू हो जब रश्मिका पूरी तरह फिट हों। उनकी सेहत सबसे पहले है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Raaka का बजट पहुंचा 1000 करोड़ के पार, दो पार्ट्स में मेकर्स करेंगे रिलीज!!
एटली ने दिया साथ
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एटली ने फिल्म राका की टीम को हिदायत दी है कि वो रश्मिका का पूरा साथ दें और उन्हें जल्दी सेट पर लाने की जल्दबाजी न करें। वजह ये है कि उनके हिस्से के सीन शारीरिक रूप से काफी थका देने वाले बताए जा रहे हैं।शूटिंग तब दोबारा शुरू होगी जब एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उम्मीद है कि वो सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते तक राका की शूटिंग के लिए वापस आ सकती हैं।
