बांग्ला में रिलीज होने वाली पहली टॉलीवुड फिल्म बनी Pushpa 2, खुशी से झूम उठे Allu Arjun के फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2024, 02:22 PM IST

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। पुष्पा राज के किरदार में अल्लू ने सबको चौंका दिया है। टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) का टीजर रिलीज हो गया है। एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। 12 घंटे में फिल्म के टीजर को 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फिल्म का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए नया अपडेट शेयर किया है। एक्टर की फिल्म पुष्पा 2 बांग्ला में रिलीज होगी। ये पहली टॉलीवुड फिल्म है जिसे बांग्ला भाषा में रिलीज किया जाएगा। सुकुमारन पुष्पा को 2 हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।

End of Feed