Allu Arjun Family Video: दो साल पहले पुष्पा 2 (Pushpa 2) की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक व्यक्ति घायल हुआ था और उसकी मां की मौत हो गई थी। हाल ही में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पिता अल्लू अरुण कुमार और पत्नी स्नेहा रेड्डी उस घायल शख्स से मिलने पहुंचे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़े-अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये ले रहे हैं लोकेश कनगराज? सामने आई ये रिपोर्ट)
अल्लू अर्जुन की फैमिली ने बढ़ाया मदद का हाथ (pic credit-twitter/instagram)
अल्लू अर्जुन की फैमिली ने बढ़ाया मदद का हाथ
पुष्पा 2: द रूल रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी में अल्लू अर्जुन ने दमदार एक्टिंग की और उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिससे अल्लू अर्जुन के होश उड़ गए थे। दरअसल, अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर देखने पहुंचे थे। वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 9 साल का बेटा श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ और बाद में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई।
इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी पीड़ित परिवार से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद अल्लू परिवार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। साथ ही अल्लू अरविंद ने श्री तेज की बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की बात भी कही। उन्होंने बच्ची से कहा कि वह अच्छी तरह पढ़ाई करे, उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी अब उनकी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्री तेज के पिता ने बताया कि बच्चे की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन वह अभी भी लोगों को ठीक से पहचान नहीं पा रहा है। मालूम हो कि अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग में बिजी है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
