Allu Arjun-Atlee की 800 करोड़ी साई-फाई मूवी का 1st पोस्टर ही निकला ड्यून का कॉपी, ट्रोल्स ने लगाई क्लास

AA22-A6 Poster copied from Dune: भारतीय सिनेमा के पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने बर्थडे के मौके पर सुपरहिट मूवी डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया। एटली और अल्लू अर्जुन ने बिग बजट साई-फाई मूवी के लिए हाथ मिलाया है। फैंस को इस फिल्म से काफी सारी उम्मीदें हैं लेकिन उनकी उम्मीदों पर मेकर्स ने पोस्टर कॉपी करके पानी फेर दिया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं...

AA22-A6 Poster copied from Dune: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie Series) सीरीज से देशभर में धमाल मचाया और भारत के नं.1 स्टार का खिताब अपने नाम किया। पुष्पा सीरीज के बाद अल्लू अर्जुन ने सुपरहिट डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ हाथ मिलाया है। ये दोनों एक साई-फाई प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। एटली ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर किया है। मेकर्स ने जैसे ही इस साई-फाई मूवी का ऐलान किया, वैसे ही इसे 6 मिलियन व्यूज मिल गए। जिसकी खुशी मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए जाहिर की लेकिन यहीं पर उनसे एक चूक हो गई।

Atlee Allu Arjun Movie Poster Copied From Dune

असल में अल्लू अर्जुन और एटली ने जैसे ही ये पोस्टर शेयर किया, वैसे ही लोगों ने उन पर चोरी का आरोप लगा डाला। असल में अल्लू अर्जुन और एटली का ये पोस्टर सुपरहिट सीरीज ड्यून (Dune) से कॉपिड नजर आ रहा है। अगर आप इन दोनों पोस्टर्स को देखेंगे तो आपकी आंखें भी चकरा जाएंगी। आपको समझ नहीं आएगा कि एटली जैसा फिल्मकार इतने बड़े प्रोजेक्ट का पोस्टर कैसे कॉपी कर सकता है?

End of Feed